Home हिमाचल प्रदेश कुदरत से सवाल- क्या बिगाड़ा था इस मासूम ने…इतनी बेरहमी क्यों…?

कुदरत से सवाल- क्या बिगाड़ा था इस मासूम ने…इतनी बेरहमी क्यों…?

239
0
Him Runner

देखिए इन त्सवीरों को .. इन्हें देखकर दिल दहल जाएगा… आंखें नम हो जाएंगी… और कलेजा फट जाएगा….
SDM गोहर समृतिका नेगी की गोद में खेलती ये नन्ही बच्ची… जिसे देखकर लगता है मानो इसने समृतिका नेगी को ही अपनी मां मान लिया हो… पर इसे नहीं पता कि अब उसकी असली मां… और उसका पूरा परिवार… अब शायद कभी उसे अपनी गोद में नहीं ले पाएगा…….. तलवाड़ा गांव में बादल फटा, पहाड़ दरका, नाले उफने… और कुछ ही मिनटों में सब कुछ तबाह कर दिया। इस तबाही में इस मासूम का पूरा परिवार लापता हो गया।

इस मासूम बच्ची को नहीं पता कि जो आपदा आई, उसने इसके बचपन से मां की लोरी छीन ली… बाप की ऊँगली छीन ली… भाई-बहनों की मुस्कान छीन ली।
कुदरत ने इसे ज़िंदा तो छोड़ा… लेकिन ज़ख्म ऐसा दिया है जो उम्र भर रिसेगा.. SDM समृतिका नेगी इस बच्ची को गोद में लिए खड़ी हैं… शायद खुद को भी संभाल रही हैं… और शायद इस मासूम को भी ये एहसास नहीं होने देना चाहतीं कि इस बच्ची की दुनिया अब पहले जैसी नहीं रही………. अब बस उम्मीद है… कि कहीं से कोई चमत्कार हो जाए। कहीं से कोई खबर आ जाए… कहीं से कोई आवाज़ आए…कि – इस बच्ची के परिवार का कोई है… जो अभी भी ज़िंदा है।”इस मासूम के लिए दुआ कीजिए…और कुदरत से सवाल कीजिए –इतनी बेरहमी क्यों…?

Jeevan Ayurveda Clinic
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here