Home डेली न्यूज़ विमल नेगी मौ#त मामला: सीबीआई जांच तेज

विमल नेगी मौ#त मामला: सीबीआई जांच तेज

135
0
Him Runner

हिमाचल पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत मामले में एएसआई पंकज की गिरफ्तारी के बाद अब पावर कॉरपोरेशन और पुलिस विभाग के कई अधिकारी सीबीआई के रडार पर हैं। कॉल डिटेल्स और दस्तावेज़ों से सबूतों से छेड़छाड़ और दबाव बनाने की बातें सामने आई हैं।

हड़कंप मचा विभागों में

एएसआई पंकज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस व पावर कॉरपोरेशन में हड़कंप है। आने वाले दिनों में पूछताछ का दायरा बढ़ेगा और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

हाईकोर्ट ने जताया अविश्वास, सीबीआई को सौंपी जांच

हाईकोर्ट ने कहा कि शिमला पुलिस की एसआईटी ने दो महीने तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अदालत ने अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा और डीजीपी की रिपोर्टों पर सवाल उठाते हुए मामला सीबीआई को सौंपा।

छुट्टी पर भेजे गए बड़े अफसर

एसीएस ओंकार शर्मा, तत्कालीन डीजीपी अतुल वर्मा और पावर कॉरपोरेशन के कई अफसरों को छुट्टी पर भेजा गया।

टाइमलाइन

  • 10 मार्च 2025: चीफ इंजीनियर विमल नेगी लापता।
  • 18 मार्च: शव गोबिंद सागर झील से बरामद।
  • 19 मार्च: परिजनों ने अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, एफआईआर दर्ज।
  • 20 मार्च: एसआईटी गठित।
  • 23 मई: हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंपी।
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here