हिमाचल से लगातार कुदरत के कहर की तस्वीरें सामने आ रही हैं… हर दिन, हर पल – कहीं ना कहीं पहाड़ टूट रहे हैं, ज़िंदगी रुक रही है…और अब…मंडी से आई हैं ऐसी तस्वीरें, जो आपको झकझोर कर रख देंगी। मंडी के पराशर बागी नाला के पास… एक पहाड़ी धीरे-धीरे दरक रही है…
पहले तो लगता है मानो कुछ खास नहीं हो रहा…लेकिन ध्यान से देखिए… पेड़… चुपचाप… नींव से खिसकते जा रहे हैं… जैसे धरती के नीचे कुछ टूट रहा हो……और फिर बस एक पल में… पूरा का पूरा पहाड़… भरभराकर टूट पड़ता है… जैसे कुदरत ने खुद अपना गुस्सा ज़मीन पर उंडेल दिया हो… इस खौफनाक मंजर को आसपास मौजूद लोगों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया… किसी को यकीन नहीं हो रहा था…कि कुछ ही सेकेंड पहले जहां मजबूत पेड़ खड़े थे वहां अब मलबा ही मलबा है… हिमाचल की वादियां जितनी खूबसूरत है… उतनी ही खतरनाक होती जा रही है… बारिश के साथ ये पहाड़ अब रोज़ नई तबाही लिख रहे हैं…राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों सड़कों सहित बिजली और पेयजल की आपूर्ति ठप है। मंडी जिले में सबसे अधिक 245 सड़कें व 228 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 6 अगस्त तक 199 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 304 लोग घायल हुए हैं। 36 लोग अभी भी लापता हैं। कुदरत की ये तस्वीरें हमें चेतावनी देती हैं… कि अब वक्त सिर्फ़ हिमाचल को देखने का नहीं, उसकी पीड़ा को समझने का भी है…क्योंकि अगर यही रफ्तार रही…तो पहाड़ कभी भी, कहीं भी किसी भी वक्त, ज़िंदगी को मलबे में तब्दील कर सकते हैं।










