हिमाचल में बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया था
वही आज शिमला के ढली में फोरलेन का डंगा गिरा जिसमे सेकड़ो सेब के पेड़ दबे, और घरों को खतरा बना है।
इस लैंडस्लाइड से लोग अपने घर छोड़ कर भागने को मजबूर हो रहे है।
गौर रहे की राजधानी शिमला में भट्टाकुफर, संजौली, पंथाघाटी, कृष्णा नगर, भराड़ी इलाकों में दर्जनों लैंडस्लाइड की घटनाएँ हुईं, जबकि पेड़ उखड़ गए और कई सड़कों पर मलबा गिर रहा है










