Home डेली न्यूज़ मंडी आपदा राहत हेतु एबीवीपी सोलन द्वारा धन एकत्रीकरण अभियान सम्पन्न

मंडी आपदा राहत हेतु एबीवीपी सोलन द्वारा धन एकत्रीकरण अभियान सम्पन्न

228
0
Him Runner

सोलन, हिमाचल प्रदेश — हाल ही में मंडी जिले में आई भीषण प्राकृतिक त्रासदी के मद्देनज़र, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सोलन इकाई ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक धन एकत्रीकरण अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर व महाविद्यालय परिसर में घर-घर जाकर व स्थानीय नागरिकों से संपर्क कर सहयोग की अपील की।

इस आपदा राहत अभियान में छात्रों, व्यापारियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से आर्थिक सहायता प्रदान की। एकत्रित राशि को मंडी जिले के पीड़ित परिवारों तक पहुंचाने के लिए शीघ्र ही परिषद का प्रतिनिधिमंडल वहां रवाना होगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

परिषद के नगर मंत्री वासु भनोट ने कहा कि, “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के दुःख-सुख में सहभागी बनने वाला परिवार है।”

संगठन के जिला संयोजक बृजेश कवर ने सभी दानदाताओं का आभार व्य

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here