Home राजनीतिक उप-CM बोले– सहकारिता है भरोसे का दूसरा नाम, महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ

उप-CM बोले– सहकारिता है भरोसे का दूसरा नाम, महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ

167
0
Him Runner

शिमला में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में केंद्रीय राज्य सहकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने हिमाचल को सहकारिता का आदर्श राज्य बताया और 121 ई-पैक्स का शुभारंभ किया।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सहकारिता का जनक है और यहां की समितियां महिला सशक्तिकरण व ग्रामीण वित्तीय समावेशन का मजबूत उदाहरण पेश कर रही हैं। प्रदेश में लगभग 20 लाख लोग सहकारिता से जुड़े हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

उन्होंने बताया कि राज्य में 971 डेयरी समितियां, 76 मत्स्य पालन समितियां, 441 बचत एवं ऋण समितियां और 386 विपणन समितियां सक्रिय हैं। डेयरी क्षेत्र में भी 561 नई समितियां गठित हुई हैं।

प्रदेश सरकार ने सहकारिता नीति 2025 का प्रारूप तैयार किया है और केंद्र से समितियों के कंप्यूटरीकरण, हिमफैड-मिल्कफैड के डिजिटलीकरण और ‘हिमकैप्स कॉलेज ऑफ लॉ’ के लिए सहयोग मांगा।

केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि हिमाचल को सहकारिता क्षेत्र में हर संभव सहयोग मिलेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here