मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों में 3700 पद सृजित और भरने का निर्णय लिया गया। इनमें 1602 पद बिजली बोर्ड में उपभोक्ता मित्रों के, 1000 रेगुलर टी-मेट, 645 पटवारी, 400 स्टाफ नर्स, 200 डॉक्टर और 300 पंचायत सचिव शामिल हैं। मेडिकल कॉलेजों में 38 असिस्टेंट प्रोफेसर और सचिवालय में 25 स्टेनो टाइपिस्ट पद स्वीकृत किए गए।
इसके अलावा, परवाणू और धर्मपुर थाने में 38 कॉन्स्टेबल, लोकायुक्त में 2 JOA IT और 5 साइंटिफिक ऑफिसर के पद भी सृजित किए गए।
कैबिनेट ने 6 सितंबर की ग्रेड-पे नोटिफिकेशन को निरस्त करने के साथ 100 सरकारी स्कूलों में CBSE पाठ्यक्रम शुरू करने को मंजूरी दी।










