Home हिमाचल प्रदेश पहलगाम आतंकी हमले का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, पाकिस्तान में...

पहलगाम आतंकी हमले का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, पाकिस्तान में घुस कर 9 आतंकी ठिकानों को किया तबाह

235
0
Him Runner

पहलगाम आतंकी हमले का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, पाकिस्तान में घुस कर 9 आतंकी ठिकानों को किया तबाह,सिंदूर उजाड़ने के खिलाफ किया गया ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना और पीएम मोदी बधाई के पात्र, जो सबूत मांगते थे उन्हें पाकिस्तान दे रहा खुद सबूत- जयराम ठाकुर

भारतीय सेना द्वारा पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह करने पर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले का भारत ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।इस तरह के हमले की पाकिस्तान कल्पना भी नहीं कर रहा था।जिन बहनों का पहलगाम में सिंदूर उजाड़ा गया उसका बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने सिंदूर ऑपरेशन कर आतंकियों को तहस नहस कर दिया है और पाकिस्तान अब बौखलाहट में है।

Jeevan Ayurveda Clinic

जयराम ठाकुर ने शिमला में कहा कि जो लोग सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे थे उन्हें आज पाकिस्तान खुद सबूत दे रहा है । वायु सेना ने सटीक ऑपरेशन कर आतंकवादियों के ट्रेनिंग सेंटर को तबाह किया है जहां पर आतंक की ट्रेनिंग दी जाती थी। वायु सेना ने पाकिस्तान में 100 किलो मीटर अन्दर घुस कर 9 ठिकानों को अपना निशाना बनाया है जिसके लिए भारतीय सेना और पीएम नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here