ये है जम्मू-कश्मीर का चिनाब रेलवे ब्रिज
जिसका उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया,
जो दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल है। यह पुल जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बना है
1,315 मीटर लंबा और 359 मीटर ऊँचा है, जो एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊँचा है।
ये पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य कश्मीर घाटी को देश के रेल नेटवर्क से जोड़ना है।
पुल को भूकंपरोधी डिज़ाइन के साथ बनाया गया है जो 260 किमी/घंटे की, हवा की रफ्तार को सहन कर सकता है।
1,486 करोड़ रुपये की लागत से बना, यह पुल 5 साल में तैयार हुआ।
इंजीनियरिंग का ये अद्भुत नमूना, जिसे “डेथ मिशन” भी कहा गया क्योंकि निर्माण कठिन इलाके में हुआ है
PM मोदी ने इसे “विकास और एकता का प्रतीक” बताया।










